Hapur Toll Plaza Video: हापुड़ के टोल प्लाजा पर मारपीट! महिला ने कैबिन में घुसकर कर्मचारी का गला दबाया और मारे कई थप्पड़, घटना का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा मच गया जब गाजियाबाद की ओर से आई एक कार सवार महिला ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की.
हापुड,उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा मच गया जब गाजियाबाद की ओर से आई एक कार सवार महिला ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की. ये घटना हापुड़ के छिजरासी टोल प्लाजा की है. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. जहां पर एक महिला कर्मी गुस्से में टोल कर्मी जो की कंप्यूटर पर काम का रहा होता है, उसका गला दबाती है और इसके बाद उसे कई बार थप्पड़ और घूसे मारती है.
ये कर्मचारी भी बचने की काफी कोशिश करता है, लेकिन महिला काफी गुस्से में होती है और वह लगातर इस कर्मचारी के साथ मारपीट करती है. इसके बाद एक दूसरा कर्मचारी आता है और महिला से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: फास्टैग को लेकर मथुरा के टोल नाके पर हुई मारपीट, कार सवार युवक और टोल कर्मियों के बीच हुआ था विवाद, घटना का सीसीटीवी आया सामने
टोल कर्मचारी के साथ महिला ने की मारपीट
हापुड़ (UP): टोल बूथ में महिला घुसी, इससे पहले कोई कुछ समझ पाता
टोल कर्मचारी को महज़ कुछ सेकंड में कई थप्पड़ जड़ दिए. pic.twitter.com/u1D9YSke6p
— Priya singh (@priyarajputlive) April 14, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ ये विवाद फास्टैग को लेकर हुआ. फास्टैग ब्लैक लिस्टेड होने के कारण टोल कर्मी ने कार को निकालने के लिए जुर्माने के साथ टोल भी मांगा. जिसके कारण कार सवारों और टोल कर्मी के बीच काफी विवाद हुआ. इसके बाद गुस्साई महिला ने कर्मचारी के कैबिन में घूसकर कर्मचारी का पहले तो गला दबाया और इसके बाद उसको थप्पड़ और घूसे मारे. इसके बाद दुसरे कर्मी ने आकर महिला के हाथ जोड़े.
टोल मैनेजर ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
इस घटना के बाद टोल मैनेजर ने इस मारपीट को लेकर पिलखुवा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. ये पहली बार नहीं कि टोल प्लाजा पर मारपीट जैसी घटनाएं हुई है. इससे पहले भी कभी कर्मचारियों के द्वारा मारपीट की गई है तो कभी कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

