Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से आई अच्छी खबर, मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं 6 शावकों को दिया जन्म, देखें मनमोहक VIDEO
Photo-X

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से अच्छी खबर आई है. यहां मादा चीता गामिनी ने 5 नहीं बल्कि 6 शावकों को जन्म दिया है. इसकी तस्वीरें केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल साइट X पर शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- गामिनी की विरासत आगे बढ़ी! खुशी का कोई अंत नहीं है. दक्षिण अफ्रीकी चीता मां गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया है. दरअसल, 10 मार्च को को मादा चीता गामिनी ने इन शावकों को जन्म दिया था. उस दौरान कूनो नेशनल पार्क में बड़ी घास की वजह से पार्क प्रशासन को 5 शावक ही दिखाई दिए थे.

वीडियो देखें: