UP Shocker: हैवानियत! बॉयफ्रेंड से शादी की जिद कर रही थी बेटी, नाराज पिता ने सिर काट कर नाले में फेंका
शाहिद ने बेटी की गर्दन काट दी. हत्या के बाद जब शव से खून बहना बंद हो गया तो आरोपी ने बेटी के धड़ को फल रखने वाली प्लास्टिक की कैरट में रखा और साइकिल से कब्रिस्तान की सड़क पर फेंक आया. इसके बाद...
Father Killed Daughter: उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ (Meerut) में बेटी की बेरहमा से हत्या (Murder) करने का मामला सामने आया है. अपनी बेटी के टुकड़े (Slitting Throat) करने वाले पिता को उसकी हत्या का जरा भी पछतावा नहीं है. प्रेमी (Boyfriend) से शादी की जिद करने पर आरोपी पिता ने बेटी की हत्या कर दी थी. यूपी: प्रेमी के घर मिला लापता नाबालिग लड़की का शव, लड़के की भी मौत
मेरठ में छह दिन से पुलिस युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी. इसके बाद मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक बेटी के प्रेम -प्रसंग से नाराज आरोपी पिता शाहिद ने पूरी प्लानिंग के साथ बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद वह लगातार सबूतों को मिटाता रहा. बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी की पत्नी यानी मृतका की मां ने भी साथ दिया. आरोपी ने पुलिस के सामने जघन्य हत्याकांड के बारे में बताया. बेटी की हत्या करते हुए आरोपी पिता के न तो हाथ कांपे और न ही उसे इस बात का कोई अफसोस है.
शाहिद ने बेटी की हत्या के लिए ऐसा दिन चुना, जब घर पर कोई नहीं था. घर पर शाहिद और बेटी सानिया ही थी. इसी दौरान शाहिद ने बेटी की गर्दन काट दी. हत्या के बाद जब शव से खून बहना बंद हो गया तो आरोपी ने बेटी के धड़ को फल रखने वाली प्लास्टिक की कैरट में रखा और साइकिल से कब्रिस्तान की सड़क पर फेंक आया. इसके बाद सिर को एक थैले में रखकर माधवपुरम नाले में फेंक दिया. मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची और उसके पिता शाहिद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

