New Delhi to Prayagraj Flight Fares: 'नई दिल्ली से प्रयागराज ₹31,000, नई दिल्ली से लंदन का किराया ₹24,000': मौनी अमावस्या से आसमान छूने लगीं फ्लाइट टिकट की कीमतें, सरकार से हस्ताक्षेप की आस

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और चेन्नई से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट की कीमतें अचानक से बहुत बढ़ गई हैं.

(Photo Credits ANI)

New Delhi to Prayagraj Flight Fares: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और चेन्नई से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट की कीमतें अचानक से बहुत बढ़ गई हैं. मंगलवार को, माघ मास की मौनी अमावस्या से एक दिन पहले, दिल्ली से प्रयागराज की एकतरफा फ्लाइट का किराया करीब 31,000 रुपये तक पहुंच गया, जो कि लंदन के हीथरो एयरपोर्ट जाने के किराए से भी अधिक है. ये कीमतें सामान्य दिनों की तुलना में पांच गुना अधिक हैं. हालांकि, महाकुंभ के समाप्ति के बाद फ्लाइट टिकट की कीमतें फिर सामान्य हो जाएंगी.

27 फरवरी को महाकुंभ के बाद, मुंबई से प्रयागराज का टिकट महज 8,000 रुपये, बेंगलुरू से 8,200 रुपये और चेन्नई से 7,300 रुपये का होगा.

ये भी पढें: VIDEO: ‘प्रयागराज के लिए सस्ती उड़ानों की व्यवस्था करें’, AAP सांसद Raghav Chadha ने एयरलाइनों की मनमानी पर उठाए सवाल, महाकुंभ 2025 के लिए सरकार से की खास अपील

नई दिल्ली से प्रयागराज का किराया 31 हजार रुपये

भुवनेश्वर से प्रयागराज की उड़ान ₹39k में

कुछ प्रमुख रूट्स और उनके किराए

महाकुंभ के लिए फ्लाइट टिकटों की कीमतों में इस तरह की अप्रत्याशित वृद्धि श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है, और अब इस मुद्दे पर गंभीर ध्यान दिया जा रहा है.

AAP ने मोदी सरकार से की अपील

इन बढ़ी हुई कीमतों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने एयरलाइंस कंपनियों पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि जिन फ्लाइट्स का किराया सामान्य दिनों में 5,000 से 8,000 रुपये के बीच होता था, अब वे 50,000 से 60,000 रुपये तक हो गए हैं. चड्ढा ने मोदी सरकार से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सस्ती फ्लाइट सुविधाएं सुनिश्चित करे.

Share Now

\