Mysore Accident: प्रधानमंत्री मोदी के भाई समेत परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट हादसे में हुए घायल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
मैसुरु, 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त चालक के अलावा प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और एक बच्चा कार में था. यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी और उनके परिवार को ले जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
ऐसा बताया गया है कि उन्हें कुछ चोटें आई हैं और उन्हें जेजेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि चोटें ‘‘मामूली’’बताई जा रही हैं.
यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ. ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई.
सूत्रों ने बताया कि मैसुरु पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

