VIDEO: पेट्रोल पंप पर तेल भरने के बाद पैसे लूटकर भागने लगे दो बदमाश, कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों को दबोचा, अमरोहा का वीडियो आया सामने
अमरोहा जिले में एक पेट्रोल पंप पर लुट की कोशिश करने आएं दो युवकों को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दबोच लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
अमरोहा, उत्तर प्रदेश: अमरोहा जिले में एक पेट्रोल पंप पर लुट की कोशिश करने आएं दो युवकों को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने दबोच लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये घटना अमरोहा के नौगांवा सादात के एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है. ये पेट्रोल पंप रालोद के नेता का है. इस वीडियो में देख सकते है की दो युवक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आते है.
इस दौरान आरोपी पेट्रोल भरवाता है और कर्मचारी हाथ में पैसे लेकर गिनने लग जाता है और इसी दौरान आरोपी गाड़ी शुरू करता है और पीछे बैठा शख्स कर्मचारी के हाथ से पैसे छिनने की कोशिश करता है और कर्मचारी भी पैसे हाथ से नहीं छोड़ता है. कर्मचारी इस पीछे बैठे आरोपी का हाथ पकड लेता है. जिसके कारण आरोपियों की गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ जाता है और इस दौरान बाकी के कर्मचारी भी दौड़ पड़ते है और एक को दबोच लेते है और दूसरा कर्मचारी भी दुसरे आरोपी को दबोच लेता है. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों की गुंडई! बगैर हेलमेट पेट्रोल देने के लिए मांगे थे ज्यादा पैसे, युवकों को बंधक बनाकर जमकर पीटा, बरेली का वीडियो आया सामने
पेट्रोल पंप पर लुट की कोशिश हुई नाकाम
रालोद जिला अध्यक्ष के पंप पर की लूट
2 बाइक सवार बदमाशो ने बुधवार की घटना को दिया था अंजाम
सेल्समैनो ने दिखाया हौसला
सेल्समैनों ने बदमाशो को दबोचा
घटना का सीसीटीवी हुआ कैद
थाना नौगावा सादात क्षेत्र का मामला@amrohapolice @Uppolice pic.twitter.com/QCtZUG2FPT
— News1India (@News1IndiaTweet) April 4, 2025
कर्मचारियों ने दोनों को दबोचा
जानकारी के मुताबिक़ ये दोनों युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने से पहुंचे थे. इन्होने 50 रूपए का पेट्रोल भरवाया. इसके बाद कर्मचारी के हाथ से 5 हजार रूपए छीनकर भागने लगे. लेकिन इस दौरान कर्मचारी ने पैसे हाथ से नहीं जाने दिए और उसने बाइक को खींच लिया. जिसके कारण बाकी के कर्मचारी भी पहुंच गए और उन्होंने आरोपियों को दबोच लिया.
पहले भी आरोपी कर चुके है चोरी
एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक़ दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ईसापुर गांव में भी दो चोरियां की थीं.पुलिस ने आरोपियों की बिना नंबर की बाइक को जब्त कर लिया है. उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दानिश और फरमान बताया. दोनों मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के पैगंबरपुर के रहने वाले हैं. तलाशी में उनके पास से 82 हजार रुपये बरामद हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

