Facebook पेज पर नकारात्मक कमेंट करने से नाराज युवक ने तीन दोस्तों को गोदा चाकू
यहां एक युवा ने अपने फेसबुक पेज पर की गई प्रतिकूल टिप्पणियों से नाराज होकर होली के दिन तीन दोस्तों को चाकू से गोद दिया. दरअसल आशीष सिंह नाम के युवा ने होली की पार्टी के बहाने अपने दोस्तों को घर बुलाया और फिर उनपर चाकू से वार किया.
बहराइच, 1 अप्रैल: यहां एक युवा ने अपने फेसबुक पेज पर की गई प्रतिकूल टिप्पणियों से नाराज होकर होली के दिन तीन दोस्तों को चाकू से गोद दिया. दरअसल आशीष सिंह नाम के युवा ने होली की पार्टी के बहाने अपने दोस्तों को घर बुलाया और फिर उनपर चाकू से वार किया. खबरों के मुताबिक, दोस्तों ने एक तस्वीर का मजाक उड़ाया था, जिसे आरोपी आशीष सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. एसएचओ कोतवाली देहात, ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि तीन युवकों - शिवेंद्र, दुर्गेश, और जे पी यादव ने 29 मार्च को अपने दोस्त आशीष सिंह द्वारा किए गए एक फेसबुक अपडेट पर टिप्पणी पोस्ट की थी.
चौहान ने कहा, "इन टिप्पणियों से क्रोधित होकर, आशीष ने 30 मार्च को होली मिलन के लिए तीनों दोस्तों को अपने घर बुलाया. जब वे घर में दाखिल हुए, तो उन पर चाकुओं से हमला कर दिया." पीड़ितों को पहले एक स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Delhi: पहले पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, उसके बाद कर ली आत्महत्या
चौहान ने कहा कि पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के आरोपों के तहत एक प्राथमिकी आशीष और दो अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है, जिन्होंने अपराध करने में उसकी मदद की. आशीष सिंह अभी भी फरार है जबकि उसके दो सहयोगी ऋषभ पांडे और प्रशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

