No Smoking In Hotel and Airport: होटल और एयरपोर्ट पर नहीं कर सकेंगे स्मोकिंग? विशेषज्ञों की सलाह पढ़े

‘धूम्रपान निषेध दिवस’ के अवसर पर चिकित्सकों, कैंसर पीड़ितों और होटल संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि होटलों, रेस्तरां और हवाई अड्डों पर धूम्रपान के लिए कक्ष उपलब्ध कराने की सुविधा खत्म की जाए.

Cigarette (Photo Credit : Twitter)

No Smoking In Hotel and Airport: ‘धूम्रपान निषेध दिवस’ के अवसर पर चिकित्सकों, कैंसर पीड़ितों और होटल संगठनों ने सरकार से आग्रह किया है कि होटलों, रेस्तरां और हवाई अड्डों पर धूम्रपान के लिए कक्ष उपलब्ध कराने की सुविधा खत्म की जाए.

उन्होंने सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम (कोटपा)2003 को संशोधित करने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के सरकार के कदम की सराहना की और साथ ही यह भी कहा कि धूम्रपान के लिए एक तय स्थान मुहैया कराने वाला प्रावधान हटाया जाए. उनका कहना है कि ऐसा करने से देश को 100 फीसदी धुंआ मुक्त बनाने में मदद मिलेगी. Masturbation Survey: पुरुषों के हेल्थ को लेकर वैज्ञानिकों ने दिया सुझाव, बताया- महीने में कितनी बार करना चाहिए हस्तमैथुन

‘मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर’ के प्रमुख डॉक्टर हरित चतुर्वेदी कहते हैं, ‘‘धूम्रपान से फेफड़े पर बहुत बुरा असर पड़ता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है. सभी होटल, रेस्तरां और हवाई अड्डों पर धूम्रपान के लिए तय स्थान की व्यवस्था खत्म होनी चाहिए ताकि 100 प्रतिशत धुंआ मुक्त माहौल सुनिश्चित हो सके.’’

‘हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश’ के अध्यक्ष डॉक्टर जी पी शर्मा ने कहा, ‘‘कई परिवार उन होटलों में रहना पसंद करते हैं जहां धूम्रपान की अनुमति नहीं होती है. हम प्रसन्न हैं कि सरकार कोटपा कानून के प्रावधानों को मजबूत बना रही है.’’ स्वास्थ्य कार्यकर्ता नलिनी सत्यनारायण का कहना है कि कोटपा कानून में संशोधन करके यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी परिसर में धूम्रपान की अनुमति नहीं होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ban Smoking Areas: कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग एरिया को प्रतिबंधित किया जाए- विशेषज्ञ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड