Breaking: सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में ED का एक्शन

Arvind Kejriwal | PTI

नई दिल्ली: मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है. दिल्‍ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने सीएम हाउस से केजरीवाल को गिरफ्तार किया. ईडी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. इससे पहले ही ईडी ने केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया था, जिसके बाद हुई पूछताछ के बाद उन्‍हें अरेस्‍ट किया गया.

लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची. ईडी के जांच अधिकारियों ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, उनके घर की भी तलाशी ली गई थी. इस बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की बात कही थी.

ईडी अधिकारियों के मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचने के मद्देनजर सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार की शाम सुरक्षा बढ़ा दी गई. अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस के कर्मियों के साथ वहां द्रुत कार्य बल (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की इकाइयों को तैनात किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

Delhi Job Fraud Busted: दिल्ली में विदेशी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; रानी बाग से तीन गिरफ्तार, एमबीए पास निकला आरोपी