यूपी के शाहजहांपुर में छात्रा से छेड़छाड़, एनएसयूआई का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
एससी की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व एनएसयूआई (Ex- NSUI District President) जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
लखनऊ: बीएससी की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व एनएसयूआई (Ex- NSUI District President) जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक थाना सदर बाजार स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कॉलेज जाते वक्त एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी.
पुलिस ने बताया कि छात्रा ने जब इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की तो इरफान ने छात्रा को धमकाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला दो समुदायों का होने के कारण विहिप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने वहां आए पुलिस अधीक्षक एस चिनप्पा की गाड़ी का घेराव कर घटना की जानकारी दी. यह भी पढ़े: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो लोग गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी इरफान, नदीम, कामरान तथा शहरोज के विरुद्ध छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी तथा पाक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया था. कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने बताया कि आरोपी इरफान को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

