उत्तर प्रदेश के एटा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को जबरदस्त धमाका हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबिक दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एटा में पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जिले में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री (Fire-cracker Factory) में शनिवार को जबरदस्त धमाका हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है जबिक दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यह हादसा एटा के मिरेहची इलाके में हुआ है. इस हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धमाके वाली जगह की इमारत ध्वस्त हो गई है और आसपास मलबा बिखरा पड़ा है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव और राहत का काम शुरू कर दिया है. वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके में काफी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था. उल्लेखनीय है कि चार सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके बटाला में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 23 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 अन्य घायल हो गए थे. यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह का बड़ा फैसला, पटाखा बनाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करने का दिया आदेश

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना के दो दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आवासीय और घनी आबादी वाले क्षेत्र में चल रही अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट