जरुरी जानकारी

PF Withdrawal Rule: बड़ी खबर! अब पीएफ क्लेम सेटलमेंट होगा झटपट, पढ़ें पूरी जानकारी

पेंशन खाते से पैसा निकालना अब और भी आसान होने जा रहा है. जी हां, ईपीएफओ ने पीएफ खातों से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है, जिसका फायदा करोड़ों कर्मचारियों को होगा.

PF Withdrawal Rule: बड़ी खबर! अब पीएफ क्लेम सेटलमेंट होगा झटपट, पढ़ें पूरी जानकारी
Rupees

EPFO Provident Fund Withdrawal New Rule 2025 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF) से संबंधित करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. ईपीएफओ ने ऑनलाइन निकासी प्रक्रिया को सरल बनाने और ऑनलाइन पीएफ (PF) क्लेम प्रक्रिया को और भी आसान बनाने की दिशा में एक और पहल की है. ईपीएफओ द्वारा अब ऑनलाइन पीएफ निकासी के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.

EPF निकासी की प्रक्रिया में अब कोई जटिलता नहीं होगी

पहले जहां कर्मचारियों को बैंकों के खाते की जानकारी और रद्द चेक या पासबुक का फोटो अपलोड करना पड़ता था, वहीं अब इस आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है. इसके साथ ही, अब नियोक्ता से बैंक खाता सत्यापन की भी आवश्यकता नहीं रहेगी. इसका सीधा लाभ ईपीएफओ के लगभग 7 करोड़ सदस्य उठा सकेंगे. अब PF क्लेम प्रक्रिया और भी सरल और तेज़ हो जाएगी, जिससे कर्मचारियों को अपना पैसा जल्दी और बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा.

मंत्रालय का बयान

कामगार मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इस बदलाव से क्लेम प्रक्रिया में आसानी होगी और दावा नकारे जाने से जुड़ी शिकायतों में भी कमी आएगी. साथ ही, यह कदम नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा.

यह भी पढ़े-EPFO: पीएफ को लेकर आई खुशखबरी! अब 5 लाख रुपये तक होगा ऑटो-सेटलमेंट, UPI से भी निकाले जा सकेंगे पैसे

नई सुविधा की शुरुआत

यह सुविधा 28 मई 2024 से चयनित KYC-अपडेटेड ईपीएफओ सदस्य के लिए परीक्षण आधार पर शुरू की गई थी. अब, सफल परीक्षण के बाद यह सुविधा सभी ईपीएफओ सदस्यों के लिए लागू कर दी गई है. इस बदलाव के बाद पीएफ निकासी प्रक्रिया पहले से बहुत तेज और सरल हो गई है.

PF निकासी से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव

  • अब ईपीएफ (EPF) ऑनलाइन क्लेम करते समय रद्द किए गए चेक या पासबुक का फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • बैंक खाता विवरणों के सत्यापन के लिए नियोक्ता की अनुमति की अब जरूरत नहीं होगी.
  • जिन सदस्यों को अपना बैंक खाता बदलना है, वह अब नए बैंक खाते का नंबर और आईएफएससी (IFSC) कोड डाल सकते हैं, जिसे आधार आधारित ओटीपी (OTP) सत्यापन द्वारा प्रमाणित किया जाएगा.

इन बदलावों के साथ ईपीएफओ ने पीएफ निकासी को बेहद सरल बना दिया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को अब बिना किसी परेशानी के अपने पैसे आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 12:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).