Jammu-Kashmir: कुलगाम एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए. आधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सेना के जवान (Photo Credits: ANI)

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कुलगाम (Kulgam) जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए. आधिकारियों ने यह जानकारी दी. आधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार. 

इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. एनकाउंटर की शुरुआत में दो आतंकी मारे गए थे. कुछ घंटे बाद फिर से गोलीबारी शुरू हुई और तीसरा आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

3 आतंकी ढेर 

राजौरी में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध 

इस बीच जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स स्टेशन पर हाल में हुए ड्रोन हमले के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीमावर्ती जिले राजौरी में बुधवार को ड्रोन मशीनों के भंडारण, बिक्री, परिवहन और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

राजौरी के जिलाधिकारी राजेश कुमार शवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिसके पास ड्रोन या ऐसी वस्तुएं हैं उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में जमा करना होगा. आदेश में कहा गया कि मैपिंग, सर्वेक्षण और निगरानी के लिए सरकारी एजेंसियों को ड्रोन के उपयोग की अनुमति है किंतु उन्हें इसके लिए स्थानीय पुलिस थाने तथा कार्यकारी मजिस्ट्रेट को सूचित करना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड