Eid-e-Milad 2026: ईद-उल-मिलाद को लेकर मानखुर्द और पूर्वी उपनगरों के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, कई रूट डायवर्ट

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ईद-उल-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के जुलूसों को देखते हुए मानखुर्द और पूर्वी उपनगरों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 26 अगस्त को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे.

Mumbai Traffic (Photo Credits: ANI)

Eid-e-Milad 2026: पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 'ईद-उल-मिलाद' के अवसर पर निकलने वाले धार्मिक जुलूसों को ध्यान में रखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मानखुर्द इलाके और पूर्वी उपनगरों के लिए विस्तृत यातायात निर्देश (ट्रैफिक एडवाइजरी) जारी किए हैं. जुलूसों के दौरान सड़कों पर अत्यधिक भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने तथा आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 26 अगस्त को कई प्रमुख रास्तों पर अस्थायी प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं.

जुलूस का समय और अनुमानित भीड़

आधिकारिक ट्रैफिक अधिसूचना के अनुसार, मानखुर्द और घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड (GMLR) कॉरिडोर पर 26 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच जुलूसों का मुख्य समय निर्धारित किया गया है.  यह भी पढ़े:   Eid Milad Un Nabi 2026: ईद-उल-मिलाद को लेकर दिल्ली, मुंबई समेत देशभर में निकाले जा रहे जुलूस, मोहम्मद साहब की याद में मांगी जा रही अमन और शांति की दुआएं

प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, इस जुलूस में लगभग 70,000 से 80,000 अकीदतमंद हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा जुलूस के काफिले में 100 से अधिक दोपहिया वाहन और 50 से ज्यादा बड़े वाहन शामिल हैं, जिसके चलते मुख्य मार्गों पर यातायात नियंत्रण बेहद जरूरी हो गया है.

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन और नो-पार्र्किंग नियम

यातायात को सुचारू रखने के लिए भारी वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर सख्त नियम बनाए गए हैं:

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी उपनगरों और मानखुर्द क्षेत्र से होकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बनाएं और संभावित देरी को ध्यान में रखें. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और सड़कों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था में कोई बाधा न आए

Share Now