शिक्षा

UPSC SO- Steno LDCE 2015 Result Declared: यूपीएससी एसओ स्टेनो एलडीसीई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाईट upsc.gov.in पर घोषित, देखें मेरिट लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर संयुक्त SO-Steno LDCE, 2015 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. सेक्शन ऑफिसर और स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में 450 से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं. उम्मीदवार मेरिट लिस्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC SO- Steno LDCE 2015 Result Declared: यूपीएससी एसओ स्टेनो एलडीसीई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाईट upsc.gov.in पर घोषित, देखें मेरिट लिस्ट
यूपीएससी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर संयुक्त SO-Steno LDCE, 2015 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. सेक्शन ऑफिसर और स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में 450 से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं. उम्मीदवार मेरिट लिस्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में पास उम्मीदवारों की मार्कशीट फाइनल रिजल्ट के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा और 30 दिनों की अवधि तक के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. यह भी पढ़ें: RRB NTPC Phase 3 CBT Exam Dates Released: आरआरबी एनटीपीसी फेज- 3 सीबीटी एग्जाम डेट्स रिजनल वेबसाइट्स पर जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी शुद्ध रूप से प्रोविजनल है, जो सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के स्तर पर समीक्षा के अधीन है, यूपीएससी ने आधिकारिक सूचना में कहा. यूपीएससी ने एक सर्विस काउंटर दी है, जहां उम्मीदवार अपने परिणाम के बारे में किसी भी कार्यदिवस में सूचना / स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं. सुबह 10 बजे शाम 5.00 तक यह सेवा उपलब्ध होती है, इस काउंटर पर व्यक्ति (011) - 23385271/23381125/23098543 पर फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकता है. यहां डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).