रामनगर, 25 अप्रैल: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (Uttarakhand Board of School Education) यूबीएसई (UBSE) ने आज सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम (Class 10 and Class 12 Results) आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं. लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर डिजिटल मार्कशीट (Digital Marksheet) देख सकते हैं. परिणाम का लिंक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है.
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश भर से कक्षा 10वीं और 12वीं के एक-एक लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज नियत समय पर परिणामों की घोषणा की गई. यह भी पढ़ें: UPMSP UP Board Result 2026 Udate: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, छात्र रोल नंबर रखें तैयार; upmsp.edu.in पर ऐसे चेक करें परिणाम
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के चरण
छात्र नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uk.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.
- 'सबमिट' बटन दबाते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें.
एसएमएस (SMS) से भी जान सकते हैं स्कोर
इंटरनेट की सुविधा न होने पर छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
- कक्षा 10वीं के लिए: UK10 <रोल नंबर> टाइप करें.
- कक्षा 12वीं के लिए: UK12 <रोल नंबर> टाइप करें.
- इसे 5676750 पर भेज दें। परिणाम आपके मोबाइल फोन पर प्राप्त हो जाएगा.
डिजिलॉकर (DigiLocker) पर उपलब्ध होगी मार्कशीट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर से डिजिलॉकर में लॉग इन करना होगा, 'शिक्षा' (Education) सेक्शन के तहत UBSE का चयन करना होगा और जरूरी विवरण भरकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी. यह भी पढ़ें: Assam HS Result 2026 Update: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर ऐसे करें चेक
मार्कशीट में इन विवरणों की जांच करें
ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट एक प्रोविजनल स्कोरकार्ड है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, डिवीजन और रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में छात्र अपने संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.









QuickLY