शिक्षा

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) आज 13 जून को कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में बैठने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard और rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं...

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Declared: राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (बीएसईआर) आज 13 जून को कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में बैठने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट आज शाम 3 बजे घोषित किए जाचुके हैं. शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला मैट्रिक के नतीजे घोषित किए. बात दें कि 10 लाख से अधिक छात्र अपने कक्षा 10 के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं. शिक्षा बोर्ड ने 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी.

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, छात्र एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. यदि आप भी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और अपना परिणाम देखना चाहते हैं, तो आप इन सरल चरणों का पालन कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 ऐसे करें चेक:

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • चरण 2: वेबसाइट के होमपेज पर, छात्रों को 'आरबीएसई कक्षा 10 वीं रिजल्ट 2022' पर क्लिक करें.
  • चरण 3: अब छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता है. एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • चरण 4: आपके सामने आरबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 दिखाई देगा.
  • नोट: भविष्य में उपयोग के लिए परिणामों का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और सेव कर लें.

एसएमएस के माध्यम से परिणामों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना मैसेज बॉक्स खोलना होगा. RESULT (space) RAJ10 (space) रोल नंबर टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).