RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम आज सुबह 10 बजे होगा जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे करें नतीजे चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) का परिणाम घोषित करने जा रहा है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

Results

अजमेर/जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बोर्ड द्वारा आज, 31 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे 12वीं कक्षा के तीनों संकायों,  विज्ञान, कला और वाणिज्य (Science, Arts, Commerce) के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम द्वारा बटन दबाकर नतीजों की घोषणा करेंगे.

आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा लिंक

परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. छात्र अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर दर्ज कर अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. भारी ट्रैफिक की स्थिति में छात्र वैकल्पिक पोर्टल और SMS के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर पाएंगे. यह भी पढ़े:  Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र हुए सफल, प्रदेश में पुष्पांजलि और सबरीन परवीन ने किया टॉप

शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिणाम की पूर्व संध्या पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम उदयपुर से जारी किया जाएगा. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल परिणाम के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं.

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी शुभकामनाएं

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा होंगे मुख्य आंकड़े

रिजल्ट जारी करने के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी पास प्रतिशत (Passing Percentage), लड़के और लड़कियों के प्रदर्शन का तुलनात्मक विवरण और जिलावार प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा करेंगे. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों की परंपरा के अनुसार बोर्ड आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा, लेकिन सफल छात्रों के डेटा का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा.

रिजल्ट कैसे चेक करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

जानें कब हुए परीक्षाएं

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च के महीने में आयोजित की गई थीं. बोर्ड ने इस बार समय पर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर मार्च के अंत में ही नतीजे घोषित करने का निर्णय लिया है, ताकि छात्र आगे की उच्च शिक्षा और कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं के लिए समय रहते तैयारी कर सकें. पिछले साल की तुलना में इस बार परिणाम की घोषणा जल्दी की जा रही है.

Share Now