NEET UG Paper Expected Date: NTA ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा क्यों रद्द की? जानें दोबारा कब होंगे एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा को रद्द करने का औपचारिक निर्णय लिया है. यह कदम केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त उन इनपुट्स और जांच रिपोर्टों के बाद उठाया गया है

NEET UG Paper

 NEET UG Paper Expected Date:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा को रद्द करने का औपचारिक निर्णय लिया है. यह कदम केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त उन इनपुट्स और जांच रिपोर्टों के बाद उठाया गया है, जिनमें परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए गए थे. भारत सरकार ने इस पूरे मामले की संजीदगी को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. इस फैसले से देश भर के लगभग 22 लाख परीक्षार्थी प्रभावित हुए हैं.

क्यों रद्द की गई NEET UG  की परीक्षा?

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए यह कड़ा फैसला लिया गया है. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि परीक्षा से पहले कुछ केंद्रों और सोशल मीडिया पर "गेस पेपर" (संभावित प्रश्न पत्र) सर्कुलेट हो रहे थे. यह भी पढ़े:  NEET UG Paper Leak Row: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामला, सरकार ने CBI को सौंपी जांच, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि परीक्षा प्रक्रिया को मौजूदा स्थिति में बरकरार नहीं रखा जा सकता. छात्रों के हितों और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर जनता के भरोसे को देखते हुए सरकार ने पूरी परीक्षा को अमान्य घोषित कर दिया है.

CBI जांच और अब तक की कार्रवाई

NEET पेपर लीक विवाद की गहराई तक जाने के लिए सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने इस मामले में पहले ही कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. एनटीए ने आश्वासन दिया है कि वह जांच में सीबीआई को हर संभव तकनीकी सहायता और रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

कब होगी दोबारा परीक्षा?

फिलहाल एनटीए ने पुन: परीक्षा (Re-exam) की किसी निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की है. एजेंसी ने कहा है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम और नए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथियां आने वाले कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएंगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों और अफवाहों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश: क्या करना होगा?

परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों के मन में भविष्य को लेकर चिंता है. एनटीए ने स्थिति स्पष्ट करते हुए छात्रों को राहत देने वाले कुछ बिंदुओं पर जानकारी दी है:

NTA ने जताया खेद

एनटीए ने स्वीकार किया कि इस फैसले से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी. हालांकि, एजेंसी का कहना है कि यदि धांधली के संदेह के बावजूद परीक्षा को रद्द नहीं किया जाता, तो यह राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था और ईमानदार छात्रों के भविष्य के लिए अधिक हानिकारक होता. नई परीक्षा का आयोजन एनटीए के आंतरिक संसाधनों के माध्यम से जल्द से जल्द कराने की तैयारी की जा रही है.

Share Now