देश

MPBSE 10th, 12th Result 2024: लाखों छात्रों का इंतजार ख़त्म! एमपी बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के परिणाम, mpresults.nic.in पर आएंगे रिजल्ट

mpresults.nic.in- मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इन्तेजार की घडी ख़त्म होने वाला है. एमपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द जारी कर सकता हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से परिणाम घोषित करने की तारीख अभी तक नहीं बताई गई है.

MPBSE 10th, 12th Result 2024: लाखों छात्रों का इंतजार ख़त्म! एमपी बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के परिणाम, mpresults.nic.in पर आएंगे रिजल्ट
(Photo Credits ANI)

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इन्तेजार की घडी ख़त्म होने वाला है. एमपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम जल्द जारी कर सकता हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से परिणाम घोषित करने की तारीख अभी तक नहीं बताई गई है. लेकिन संभवना है कि बोर्ड 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच परिणाम घोषित कर सकता है. परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.

इस साल मध्य प्रदेश में  कक्षा 10 की वार्षिक परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी. वहीं, पिछले साल की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म हो गईं थी और रिजल्ट 2 अप्रैल को जारी किया गया था. यह भी पढ़े: UP Board 10th 12th Result 2024 Date: जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर कर सकते हैं चेक

ऐसे करें परिणाम चेक

  •  छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लास का चुनाव करें और सबमिट करें.
  • अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें.
  • रिजल्ट सामने होगा.
  • रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

इस साल, 9,92,101 छात्र और 7,48,238 छात्राएं कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे. 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 5,15,762 छात्र और 4,76,339 छात्राएं शामिल हुईं. वहीं 12वीं कक्षा में 3,61,360 छात्र और 3,86,878 छात्राएं शामिल हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).