MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, परिणाम जानने के लिए mpbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड के अनुसार, परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. इस साल इन परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे

(Photo Credits Twitter)

MP Board Result 2026:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड के अनुसार, परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. इस साल इन परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परिणाम जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. यह भी पढ़े:  MP Board 10th-12th Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होंगे जारी, ऐसे करें एक क्लिक में नतीजे चेक

रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

पास होने के लिए जरूरी अंक

एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं के लिए लागू होता है। ध्यान रहे कि ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होगी. मूल मार्कशीट (ओरिजिनल मार्कशीट) छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे.

परीक्षा और मूल्यांकन का विवरण

इस वर्ष एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद, बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया है और अब परिणाम घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

परिणाम की घोषणा के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स की सूची और जिला-वार प्रदर्शन के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे। जो छात्र किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उनके लिए बोर्ड की ओर से पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Share Now