MP 12th Result 2020 Declared: मध्यप्रदेश बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, MPBSE की अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic पर करें चेक

मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मध्यप्रदेश स्कूल के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज दोपहर 3 बजे एमपीबीएसई 12वीं आर्ट्स, विज्ञान, कॉमर्स के नतीजों की घोषणा की. 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट MPBSE बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.results.nic.in या mpbse.nic.in पर देख सकते हैं.

मध्यप्रदेश रिजल्ट/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

MP Board 12th Result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (MPBSE) ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. मध्यप्रदेश स्कूल के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज दोपहर 3 बजे एमपीबीएसई 12वीं आर्ट्स (Arts), विज्ञान (Science), कॉमर्स (Commerce) के नतीजों की घोषणा की. 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट MPBSE बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.results.nic.in या mpbse.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स  अपना रिजल्ट mpbse.mponline.gov.in पर भी चेक सकते हैं. इस साल 12वीं के लिए करीब 8.5 लाख छात्राओं ने परीक्षाएं दी थी. इस साल कोरोना महामारी के कारण नतीजों में देरी हो गई.

गौरतलब है कि 2020 की परीक्षाएं 2 मार्च से 31 मार्च के बीच होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी से देश में लागु लॉकडाउन  के कारण परीक्षाएं बाधित हुईं थी. बाद में इन परीक्षाओं को 9 जून से 16 जून के बीच आयोजित की गई. स्थगित की गई कुल 9 पेपर की परीक्षाओं में से केवल मेन सब्जेक्ट्स के ही एग्जाम आयोजित किए गए थे. परीक्षा के समय सभी छात्रों का थर्मल स्कैनिंग किया जाता था और एग्जाम सेंटर में पहुंचनें से पहले सभी को सैनीटाईज किया जाता था. परीक्षा के दौरान सभी का मास्क पहनना अनिवार्य था.

यह भी पढ़ें: Maharashtra SSC Class 10 Result 2020 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द कर सकती है घोषित, mahresult.nic.in पर करें चेक

MPBSE 12वीं के छात्र MP Board 12th Result 2020 ऐसे चेक करें:-

बता दें कि MPBSE ने 4 जुलाई को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था जिसमें कुल 62.84 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. वहीं साल 2019 में 12वीं के लिए 7.5 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी थी जिसमें से कुल 76.31 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर छात्रों और अभिभावकों को शिकायत होती है कि बोर्ड की साईट नहीं चल रही है या ट्रैफिक के कारण स्लो है तो वें examresults.net. या फिर FastResult App पर भी 12वीं नतीजे देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड