शिक्षा

Maharashtra HSC Results 2025 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट, 15 मई तक घोषित होंगे नतीजें, mahresult.nic.in पर एक क्लिक में ऐसे चेक करें रिजल्ट

महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे.

Maharashtra HSC Results 2025 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट, 15 मई तक घोषित होंगे नतीजें, mahresult.nic.in पर एक क्लिक में ऐसे चेक करें रिजल्ट
Representational Image | File

 Maharashtra HSC Results 2025 Date:  महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे. बोर्ड के चेयरमैन शरद गोसावी ने इंग्लिश ने इंग्लिश न्यूज पेपर The Indian Express से बातचीत में बताया कि इस 12वीं के रिजल्ट 15 मई 2025 तक घोषित किए जा सकते हैं. वहीं 12 वीं के परिणाम जारी होने के बाद 10 वीं के परिणाम जारी हो सकते हैं.

दोनों  कक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद छात्र (MSBSHSE बोर्ड की आधिकारिक वेब सेड    mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. . यह भी पढ़े: Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? डेट पर आया नया अपडेट, mahresult.nic.in और SMS से ऐसे चेक करें परिणाम

पिछले साल कब आए थे नतीजे?

  • 12वीं (HSC) का रिजल्ट: 21 मई 2024

    • कुल पास प्रतिशत: 93.37%

    • लड़कियां: 95.44%, लड़के: 91.60%

  • 10वीं (SSC) का रिजल्ट: 27 मई 2024

    • कुल पास प्रतिशत: 95.81%

    • लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

इस बार कितने छात्रों ने परीक्षा दी?

  • HSC परीक्षा:

    • कुल छात्र: 15 लाख+

    • लड़के: 8,10,348 | लड़कियां: 6,94,652 | ट्रांसजेंडर: 37

  • SSC परीक्षा:

    • कुल छात्र: 16,11,610

    • लड़के: 8,64,120 | लड़कियां: 7,47,471 | ट्रांसजेंडर: 19

    • कुल स्कूल: 23,492

ऐसे करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं/12वीं के  रिजल्ट चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं  mahresult.nic.in या mahahsscboard.in

  • कक्षा अनुसार लिंक चुनें – "SSC Result 2025" या "HSC Result 2025"

  • रोल नंबर दर्ज करें

  • विवरण सबमिट करें

  • स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखेगी – उसे डाउनलोड करें और सेव कर लें

रिजल्ट के दौरान वेबसाइट पर बढ़ सकता है लोड

महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने इस संबंध में राज्य बोर्ड और IT विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र वेबसाइट पर एक साथ लॉग इन करते हैं, जिससे लोड बढ़ता है और वेबसाइट क्रैश होने की आशंका रहती है.  इस पर मंत्री ने अधिकारियों को वेबसाइट की क्षमता का लोड टेस्टिंग करने और साइबर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).