देश

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: महाराष्ट्र में जारी होने जा रहा है 10वीं, 12वीं के परिणाम, mahresult.nic.in पर करें परिणाम चेक

महाराष्ट्र में एसएससी और एचएससी यानी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों की इंतेजार की घड़ी ख़त्म हुई. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) दोनों कक्षाओं के परिणाम अगले हफ्ते 19 मई से पहले जारी कर सकता है.

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: महाराष्ट्र में जारी होने जा रहा है 10वीं, 12वीं के परिणाम, mahresult.nic.in पर करें परिणाम चेक
(Photo Credits Latestly)

Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 on mahresult.nic.in: महाराष्ट्र में एसएससी और एचएससी यानी 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों की इंतेजार की घड़ी ख़त्म हुई. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) दोनों कक्षाओं के परिणाम अगले हफ्ते 19 मई से पहले जारी कर सकता है. हालांकि एसएससी के छात्रों को अभी अपने परिणाम को लेकर इंतेजार करना पड़ेगा. क्योंकि एसएससी के परिणाम अगले महीने जून में जारी होने वाले हैं. यह भी पढ़े: RBSE 10th 12th Result 2024 Date: जल्द जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें रिजल्ट चेक

दोनों कक्षाओं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जारी होगा. जो परिणाम जारी होने के तुरंत बाद दोनों वेबसाइट एक्टिव हो जायेंगी. छात्र वेबसाइट की साइट पर जाकर अपने परिणाम देखे सकते हैं. इस साल 15 लाख से अधिक छात्र एचएससी और 16 लाख से अधिक छात्र एसएससी की परीक्षा में बैठे थे.

परिणाम जारी होने के बाद छात्र चाहें तो SMS के जरिए भी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं. परिणाम देखने के लिए छत्र MHHSC ROLL NO टाइप करके 57766 पर भेज दें. जिसके बाद उन्हें अपने फोन पर नतीजे प्राप्त हो जाएंगे.

ऐसे चेक करें नतीजें:

  •  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाएं
  • होमपेज पर, Maharashtra 10th, 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें
  • रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट' बटन पर क्लिक करें
  • परिणाम स्क्रीन पर आपके सामने आ जायेगा

जानें इस साल 10, 12वीं की पारीक्आषा कब हुए थे आयोजित:

इस साल यानी 2024 में 10वीं और 12 वीं कक्षाओं के लिए परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी. 12 वीं की परीक्षा इस 21 फरवरी 2024 से 19 मार्च तो 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक चली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).