देश

JEE Mains Results 2024 Announced: जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे घोषित, jeemain.nta.ac.in पर करें परिणाम चेक

जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इन्तेजार की घडी ख़त्म हुई. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोमवार को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए

JEE Mains Results 2024 Announced: जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे घोषित, jeemain.nta.ac.in पर करें परिणाम चेक
(Photo Credits ANI)

JEE Mains Results 2024 Announced: जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इन्तेजार की घडी ख़त्म हुई. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सोमवार को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए. परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा में इस बार 56 परीक्षार्थियों ने पूरा 100 एनटीए स्कोर हासिल किया. ऐसा करने वाले परीक्षार्थियों में सबसे अधिक तेलंगाना से हैं. तेलंगाना के सर्वाधिक 15, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के सात-सात और दिल्ली के छह परीक्षार्थियों ने पूरा 100 एनटीए स्कोर हासिल किया. जेईई मेन्स सेशन 2 परीक्षा का आयोजन इस बार 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल, 2024 को किया गया था. परीक्षा की आंसर कि 12 अप्रैल को जारी कर दी गई थी.

जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे घोषित:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 11:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).