देश

CG Board CGBSE 10th & 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के बच्चों को बड़ी बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार. हम छात्रों और अभिवावकों को बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म हो चूका है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं...

CG Board CGBSE 10th & 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

CGBSE 10th 12th Result 2019:  छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के बच्चों को बड़ी बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार. हम छात्रों और अभिवावकों को बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म हो चूका है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. सभी 10वीं और 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं. सीजी कक्षा 10वीं के आंकड़ों के अनुसार कुल 68 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. जिनमे 77.70 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी, वहीं लड़कों ने भी 68.25 प्रतिशत आगे आए.

12वीं के आंकड़ों के अनुसार कुल 78 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए. क्लास बारहवीं में योगेंद्र वर्मा और देवेंद्र साहू ने टॉप किया है.  बता दें कि इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल थे. परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से शुरू हुआ था. जहां 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली थी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक चली थी.

यह भी पढ़ें: NEET Exam 2019: कल होगी नीट की परीक्षा, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये प्रमुख बातें

Chhattisgarh Board Result Class 10TH and Class 12Th Exam: स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट

- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cgbse.nic.in पर जाएं.

- फिर होमपेज पर जाकर 'CGBSE Class 10th Result 2019’ और ‘CGBSE Class 12th Result 2019' के लिंक पर क्लिक करें

- परीक्षा का रोल नंबर डालें और अब सबमिट करें.

- रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

बता दें कि स्टूडेंट्स अपने नतीजे  examresults.net और indiaresults.com पर भी चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि साल 2018 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम 9 मई को जारी कर दिए गए थे. 10वीं में 68.4 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी. वहीं 12वीं बोर्ड में 77 फीसदी छात्र पास हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).