देश

CG Board CGBSE 10th & 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के नतीजे आज, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा. दसवीं और बारहवीं के परिणाम 1 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे...

CG Board CGBSE 10th & 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के नतीजे आज, cgbse.nic.in पर ऐसे करें चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

CGBSE 10th 12th Result 2019: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा. दसवीं और बारहवीं के परिणाम 1 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं.

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से शुरू हुआ था. जहां 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली थी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक चली थी. पिछले साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम 9 मई को जारी कर दिए गए थे. 10वीं में 68.4 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी. वहीं 12वीं बोर्ड में 77 फीसदी छात्र पास हुए थे.

यह भी पढ़ें: CG Board CGBSE 10th & 12th Result 2019: 10 मई को घोषित हो सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के नतीजे, cgbse.nic.in पर करें चेक

Chhattisgarh Board Result Class 10TH and Class 12Th Exam: स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट

- सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cgbse.nic.in पर जाएं.

- फिर होमपेज पर जाकर 'CGBSE Class 10th Result 2019’ और ‘CGBSE Class 12th Result 2019' के लिंक पर क्लिक करें

- परीक्षा का रोल नंबर डालें और अब सबमिट करें.

- रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

बता दें कि इस साल बारहवीं के परीक्षा के लिए कुल 2,76,906 छात्र शामिल थे, जबकि दसवीं की परीक्षा के लिए 4,42,060 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. आज दोपहर 1 बजे स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).