UP Board 10th, 12th Result 2025: आ गया 10वीं 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! @upmsp.edu.in पर चेक कर सकेंगे नतीजे; हेल्पलाइन नंबर भी जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कभी भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर सकती है. बोर्ड ने आंसर शीट की जांच 2 अप्रैल तक पूरी कर ली थी और अब रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी हो चुकी है.
UP Board 10th, 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कभी भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर सकती है. बोर्ड ने आंसर शीट की जांच 2 अप्रैल तक पूरी कर ली थी और अब रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी हो चुकी है. जो छात्र UP Board 10th और 12th की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा, जो कि उनके एडमिट कार्ड पर दिया गया है.
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई परेशानी हो तो हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310, 1800-180-5312, 1800-180-6607, 1800-180-6608 पर संपर्क करें.
UP Board Result 2025 कैसे चेक करें?
1. वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
2. 'हाई स्कूल रिजल्ट 2025' या 'इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें (यह आपके एडमिट कार्ड पर है)
4. 'सबमिट' पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
एसएमएस के जरिए भी जानें मार्क्स
बोर्ड की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि छात्र एसएमएस के जरिए भी अपने मार्क्स जान सकेंगे. इसके लिए बोर्ड एक निश्चित फॉर्मेट में मैसेज भेजने का विकल्प देगा, जिसकी जानकारी रिजल्ट के समय दी जाएगी.
फिलहाल सभी की निगाहें बोर्ड की वेबसाइट्स पर टिकी हुई हैं. जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, लिंक एक्टिवेट हो जाएगा और छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे.
छात्रों के लिए सलाह
ध्यान रहे, यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी, असली मार्कशीट स्कूलों के माध्यम से दी जाएगी. जो भी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट्स को बार-बार रिफ्रेश करते रहें और अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

