Economic Survey 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वे, 8-8.5 फीसदी रह सकती है GDP ग्रोथ
बजट (Union Budget) से एक दिन पहले सोमवार को संसद में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) पेश की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा पेश की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है.
नई दिल्ली: बजट (Union Budget) से एक दिन पहले सोमवार को संसद में आर्थिक समीक्षा (Economic Survey) पेश की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा पेश की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है. आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है. Budget 2022: पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से की अपील, कहा- चुनाव का असर बजट सत्र पर नहीं पड़ना चाहिए.
संसद के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) के अभिभाषण के बाद हुई. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आर्थिक समीक्षा पेश की.
समीक्षा 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमान के मुताबिक आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है. वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी. आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है.
लोकसभा की कार्यवाही आर्थिक समीक्षा पेश होने के बाद स्थगित हो गई. इसके बाद 02:30 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने वाली है. आर्थिक समीक्षा को ऊपरी सदन में भी पटल पर रखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

