Koyna Earthquake: सातारा के कोयना परिसर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 रही
सातारा जिले के कोयना परिसर में भूकंप के झटके महसूस किये गए. कोयना और पोफली परिसर में ये झटके महसूस किये गए.
Koyna Earthquake : सातारा जिले के कोयना परिसर में भूकंप के झटके महसूस किये गए. कोयना और पोफली परिसर में ये झटके महसूस किये गए. बताया जा रहा है की दोपहर तीन बजकर 26 मिनट पर ये भूकंप के झटके महसूस किये गए. इसकी तीव्रता 2.8 रेक्टर रही.
इस भूकंप का केंद्रबिंदु हेलवाक गांव के पश्चिम में 10 किलोमीटर और 15 किलोमीटर गहरा था. इससे पहले भी मराठवाडा में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. कुछ महीने पहले नांदेड, हिंगोली और संभाजीनगर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. इस भूकंप के कारण कोयना डैम को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. ये भी पढ़े :Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र के हिंगोली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई
इसी साल महाराष्ट्र में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. विदर्भ के नागपुर में भी कुछ महीनें पहले भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. एक हफ्ते के भीतर दो से तीन बार ये झटके महसूस किये गए थे. कोयना के परिसर में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में भी डर का माहौल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

