भूकंप के झटकों से फिर हिला राजस्थान का झुंझुनू, आधी रात को 3.7 तीव्रता का आया भूकंप
राजस्थान के झुंझुनू जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. खबर के मुताबिक यह भूकंप मध्य रात्रि 3.26 बजे आया. यहां अगस्त महीने में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
जयपुर: राजस्थान के झुंझुनू जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. खबर के मुताबिक यह भूकंप मध्य रात्रि 3.26 बजे आया. यहां अगस्त महीने में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले बुधवार सुबह को करीब पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि अभी तक भूंकप से हुई किसी भी प्रकार की जान-माल की हानी की खबर नहीं मिल सकी है.
आधी रात को भूकंप आने से लोगों में अफरातफरी मच गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके कई जगहों पर महसूस किये गए. फिलहाल ये साफ़ नहीं हो सका है कि भूकंप के झटकों का केंद्र कहा था. इस बार के झटके भी पिछली बार की तरह महज़ कुछ सेकण्ड के ही बताये गए हैं.
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
LPG, PNG, CNG या LNG? 2026 गैस संकट के बीच समझें भारत के फ्यूल अल्फाबेट की पूरी गाइड
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Nagaland Dear Lottery Sambad Result Live Update: नागालैंड स्टेट लॉटरी रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे ऑनलाइन होंगे घोषित, ‘डियर विश संडे’ के विजेताओं की लिस्ट यहां देखें
\