Earthquake: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके
नेपाल में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद बुधवार को तड़के दो बजे लखनऊ और मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गए.
लखनऊ, 9 नवंबर : नेपाल में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद बुधवार को तड़के दो बजे लखनऊ और मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है. झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल था और लोग करीब दो घंटे तक अपने घरों से बाहर रहे.
झटके लगभग 10 सेकंड तक चले और राज्य के कई हिस्सों से इसकी सूचना मिली. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 10 किमी थी. यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश: राजामहेंद्रवरम में मालगाड़ी के पटरी से उतरने से नौ ट्रेनें रद्द
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया, "भूकंप का परिमाण : 6.3, 9 नवंबर, 2022, 01:57:24, अक्षांश (लैट्यिूड) : 29.24 और देशांतर (लौंगिट्यूड) : 81.06, गहराई : 10 किमी, स्थान : नेपाल."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

