लखनऊ में डुप्लीकेट सलमान खान गिरफ्तार, सड़क पर रील बनाना Azam Ali Ansari को पड़ा भारी
लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत रखने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस युवक का असली नाम आजम अली अंसारी (Azam Ali Ansari) है, लेकिन वह खुद को 'डुप्लीकेट सलमान खान' के रूप में पेश करता था.
Duplicate Salman Khan Arrested: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत रखने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस युवक का असली नाम आजम अली अंसारी (Azam Ali Ansari) है, लेकिन वह खुद को 'डुप्लीकेट सलमान खान' के रूप में पेश करता था. बताया जा रहा है कि वह ग्लोब कैफे के सामने रील बनाने के दौरान लोगों से विवाद करने लगा, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया.
जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, ठाकुरगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि आज़म बिना किसी अनुमति के लोगों की भीड़ जुटाकर वीडियो बना रहा था. इस दौरान उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीसीपी पश्चिम जोन विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आजम अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अगर सड़क पर रिवाल्वर के साथ इस तरह की हरकतें होती रहीं, तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. यही कारण है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.
आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. लेकिन बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह भीड़ इकट्ठी करना और ट्रैफिक जाम करना कानूनन अपराध है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

