Sehore Farmer: गरीबी के चलते 90 साल के बुजुर्ग खेत में खुद हल चलाने के लिए मजबूर, सीहोर के किसान का वीडियो आया सामने; VIDEO
पिछले दिनों महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक बुजुर्ग किसान बैल और ट्रैक्टर नहीं होने की वजह से खुद हल जोतते हुए दिखाई दिए थे. अब मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है.
सीहोर, मध्य प्रदेश: पिछले दिनों महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक बुजुर्ग किसान बैल और ट्रैक्टर नहीं होने की वजह से खुद हल जोतते हुए दिखाई दिए थे. अब मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जहांपर एक 90 साल के बुजुर्ग हल जोत रहे है और उनकी पत्नी उनकी मदद कर रही है. इस घटना के सामने आने के बाद देश में किसानों के हालात है, ये सामने आया है. इन किसान का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है. उनके पास न तो ट्रैक्टर है और नाही बैल, जिसके कारण वे खुद ही हल खींचकर खेत जोतते है.अमर सिंह के पास केवल तीन एकड़ ज़मीन है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
आमदनी सीमित है, साधन नहीं हैं, फिर भी वे खेती से दूर नहीं हुए. उनका कहना है, 'यह सिर्फ काम नहीं, मेरी ज़िंदगी है.ये भी पढ़े:VIDEO: बैल नहीं मिले, ट्रैक्टर के लिए नहीं थे पैसे.. ऐसे में किसान ने खुद ही हल की जगह खड़े रहकर जोत दिया खेत, महाराष्ट्र के लातूर जिले का इमोशनल वीडियो आया सामने
खुद हल में जुतकर जोत रहे है खेत
गांव में प्रेरणा बन चुके हैं अमर सिंह
अमर सिंह की मेहनत देख गांव के युवा किसान भी चकित हैं. जिस उम्र में लोग आराम करते हैं, उस उम्र में अमर सिंह हर सुबह खेत पर पसीना बहाते हैं. वे इस दौर में भी खेती को पूजा मानकर दिन-रात जुटे रहते हैं.
नहीं मिलता बीमा का लाभ
कई बार फसलें बर्बाद हुईं, सूखा, बाढ़ या कीटनाशकों की मार से. गांव वालों ने प्रशासन से बीमा के भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक उन्हें एक रुपया भी नहीं मिला. उल्टा, हर साल बैंक खाते से बीमा की किस्त अपने आप कट जाती है.