Punjab School Summer Vacation: हीटवेव पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 21 मई से 30 जून तक राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित
School Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

Punjab School Summer Vacation: पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी के कारण राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. गर्मी की छुट्टियां कल 21 मई से शुरू होंगी और 30 जून तक जारी रहेंगी. बता दें, इससे पहले पंजाब के स्कूलों में 1 जून से समर वेकेशन शुरू होनी थी, लेकिन हीटवेव के चलते सभी स्कूलों को समय से पहले ही बंद करने का आदेश जारी किया गया है. सरकार का कहना है कि तेज धूप व गर्मी में बच्चों की सेहत बिगड़ने का डर रहता है. उसी से बचने के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

21 मई से 30 जून तक पंजाब के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित