VIDEO: एटा में पत्नी के साथ हुए विवाद में शख्स ने उठाया भयावह कदम! हाईटेंशन लाइन को हाथ में पकड़कर की आत्महत्या, जलकर हुई मौत, वीडियो आया सामने
एटा के आगरा रोड के क्रिश्चियन कॉलेज के पास एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहां पर एक शख्स ने पेड़ पर चढ़ कर हाई टेंशन तार को पकड़कर जान दे दी. इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है.
एटा, उत्तर प्रदेश: एटा के आगरा रोड के क्रिश्चियन कॉलेज के पास एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहां पर एक शख्स ने पेड़ पर चढ़ कर हाई टेंशन तार को पकड़कर जान दे दी. इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है. तार को छुते ही वह जलने लगा और उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया. इस घटना के बाद पुलिस और बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को नीचे उतारा.
जानकारी के मुताबिक़ आगरा रोड के चुंगी के क्रिश्चियन कॉलेज के पास कुछ लोग जो लोहे की वस्तुएं बनाते है और झोपड़ी डालकर रहते है. इस जगह पर गोविंद नाम का शख्स भी रहता था. बताया जा रहा है कुछ विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई थी. जिसके कारण वह काफी परेशान था और जिसके कारण उसने जान दे दी. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:UP Shocker: एटा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की छोटे भाई की हत्या
हाई टेंशन तार को पकड़कर शख्स ने की आत्महत्या
एटा (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने हाईटेंशन लाइन से चिपक कर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी के साथ विवाद के कारण वह काफी परेशान था।
घटना कोतवाली नगर के आगरा रोड पर हुई। युवक की दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विद्युत तार की चपेट में आता दिख रहा है। pic.twitter.com/pHXYUBZuAI
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) January 12, 2025
सूखे पेड़ पर चढ़कर पकड़ लिया हाई टेंशन वायर
बताया जा रहा है की गोविंद शाम को एक पेड़ के पास आया और वहां पर एक आयशर वाहन खड़ा था. वह उसपर चढ़ गया और एक इसके बाद एक पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद उसने हाई टेंशन तार को पकड़ लिया. जैसे ही उसने तारों को पकड़ा, उसके शरीर से चिंगारियां निकलने लगी और वह जलने लगा. ये दृश्य देखने के बाद लोग भी डर गए और उन्होंने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी.
कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा
घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया. कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की गोविंद अपनी पत्नी के साथ झोपडी में रहता था और किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था और जिसके कारण वह उसे छोड़कर मायके चली गई.तनाव के चलते उसने हाई टेंशन वायर को पकड़ लिया और उसकी मौत हो गई.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

