News

VIDEO: नशे में धुत शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़कर किया हंगामा, गोंडा जिले का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आएं दिन पोल पर चढ़ने की घटनाएं और पानी की टंकी पर चढ़ने की घटनाएं सामने आती है.

VIDEO: नशे में धुत शख्स का हाई वोल्टेज ड्रामा, इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़कर किया हंगामा, गोंडा जिले का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

 गोंडा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आएं दिन पोल पर चढ़ने की घटनाएं और पानी की टंकी पर चढ़ने की घटनाएं सामने आती है. एक बार फिर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज के दुर्गागंज गांव में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. यहांपर एक शराबी इलेक्ट्रिक के पोल पर ही चढ़ गया. जिसके बाद पूरे गांव में हंगामा मच गया.

गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए कहने लगे, इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतरने के लिए मनवाने लगी. लेकिन वह नहीं उतरा. काफी देर तक वह ये ड्रामा करता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पति के साथ विवाद के बाद गुस्से में पत्नी इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़ी, पुलिस ने जान पर खेलकर उतारा नीचे, प्रयागराज जिले का वीडियो आया सामने

नशे में धुत शख्स इलेक्ट्रिक के पोल पर चढ़ा 

इलेक्ट्रिक पोल की बिजली सप्लाई थी बंद

नशे में धुत ये शख्स सड़क के किनारे पर लगे 132 केवी के बिजली के पोल पर चढ़ गया. इसके बाद काफी देर तक वह बिना डरे ऊपर ही बैठे रहा. नीचे गांव के लोग और पुलिस उसको नीचे उतरने के लिए कहती रही. लेकिन उसने किसी की भी बात नहीं मानी. इस दौरान गनीमत रही कि बिजली सप्लाई बंद थी, नहीं तो कोई हादसा भी हो सकता था.

काफी देर बाद उतरा नीचे

इस दौरान काफी देर तक लोग और पुलिस उसको मनाते रहे. लेकिन वह नीचे नहीं उतरा.आखिरकार काफी घंटो के बाद ये शख्स नीचे उतरा और भाग गया. ये शख्स कौन था, इसकी पहचान नहीं हो पाई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).