देश

Jaipur News: जयपुर के राजापार्क में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, जूस सेंटर संचालक पर हमला और कई लोगों को रौंदने की कोशिश, VIDEO वायरल

जयपुर के राजापार्क में बीती रात शराब के नशे में धुत कार सवारों ने जमकर उत्पाद मचाया. बदमाशों ने जूस सेंटर संचालक पर जानलेवा हमला किया और भागते समय कार से कई लोगों को कुचलने की कोशिश की. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है.

Jaipur News: जयपुर के राजापार्क में नशे में धुत कार सवारों का तांडव, जूस सेंटर संचालक पर हमला और कई लोगों को रौंदने की कोशिश, VIDEO वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Jaipur News:  राजस्थान की राजधानी जयपुर के पॉश व्यावसायिक क्षेत्र राजापार्क में बीती रात शराब के नशे में धुत कार सवारों ने जमकर गुंडागर्दी की. बदमाशों ने एक जूस सेंटर में घुसकर संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से भागते समय कार से कई लोगों को कुचलने का प्रयास किया. इस दौरान बाजार में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

जूस सेंटर मालिक पर डंडों से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात एक तेज रफ्तार कार में सवार होकर आए युवकों ने राजापार्क स्थित एक जूस सेंटर के मालिक वैभव पर अचानक हमला बोल दिया. किसी मामूली बात को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने डंडों से वैभव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों को उनके सिर पर 12 टांके लगाने पड़े.  यह भी पढ़े: गुजरात: नशे में धुत्त टीचर ने बाइक को मारी टक्कर, 1.5 KM घसीटने का VIDEO वायरल, हादसे में 2 लोग बुरी तरह घायल

नशे में धुत कार सवारों का तांडव

भागते समय गाड़ियों व राहगीरों को मारी टक्कर

वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान बदमाशों ने अपनी अनियंत्रित कार से राजापार्क निवासी कुणाल भाटिया और स्थानीय दुकानदार समीर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कुणाल के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें भी अस्पताल में 5 टांके लगाने पड़े. इसके बाद अनियंत्रित कार एक दुकान से जा टकराई. जब आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार से उतरकर बदमाशों ने लोहे के सरियों व डंडों से राहगीरों पर हमला कर दिया.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, नशे में गाड़ी चलाने और सार्वजनिक स्थान पर हिंसा फैलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2026 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).