महिला ने किया डांस तो पति ने बैट से की पिटाई, पुलिस ने मामला किया दर्ज
बताया जा रहा है कि सुनील ने पहले ही अपनी पत्नी को फंक्शन में डांस नहीं करने की सलाह दी थी. मगर, अल्पा ने उसकी बात नहीं मानी. फंक्शन के बाद जब वो घर पर पहुंची तो दोनों पति-पत्नी के बीच झगडा हुआ. गुस्से में सुनील ने अपनी पत्नी पर बैट से हमला कर दिया.
मुंबई से सटे डोंबिवली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की केवल इसलिए पिटाई की क्यूंकि उसने बेटे के स्कूल फंक्शन में डांस किया. ख़बरों के अनुसार व्यक्ति ने बैट से अपनी पत्नी को मारा. दरअसल, अल्पा कालोखे (25) ने 19 जनवरी को अपने बेटे के स्कूल फंक्शन में भाग लेते हुए डांस किया. ये बात उसके पति सुनील कालोखे को पसंद नहीं आई और उसने मारपीट की.
बताया जा रहा है कि सुनील ने पहले ही अपनी पत्नी को फंक्शन में डांस नहीं करने की सलाह दी थी. मगर, अल्पा ने उसकी बात नहीं मानी. फंक्शन के बाद जब वो घर पर पहुंची तो दोनों पति-पत्नी के बीच झगडा हुआ. गुस्से में सुनील ने अपनी पत्नी पर बैट से हमला कर दिया.
बहरहाल, अल्पा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है. अल्पा को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं.
संबंधित खबरें
VIDEO: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा, टेस्ट ड्राइव के दौरान गहरे गड्ढे में गिरी Tata Sierra, महिला चालक समेत 3 लोग जख्मी
Mumbai Heatwave Alert: मुंबई-ठाणे में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने 11 मार्च तक के लिए 'येलो अलर्ट' किया जारी
Mumbai Weather Alert: महाराष्ट्र में बढ़ी गर्मी की तपिश, IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Thane Night Traffic Diversions: ठाणे के कल्याण-शिल रोड पर मेट्रो निर्माण के चलते 31 मार्च तक रात्रीकालीन ट्रैफिक बंद, इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
\