Dog Attack in Barabanki: घर के बाहर खेल रही मासूम पर आवारा कुत्तो का हमला, 6 साल की बच्ची की हुई मौत, बाराबंकी जिले की घटना (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया. जिसमें 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.
बाराबंकी,उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया. जिसमें 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना के बाद पुरे इलाके में शोक का माहौल है. ये घटना बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में हुई है. हजरतपुर गांव में रहनेवाली 6 साल की मासूम महक गौतम जब बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी.
उसी दौरान करीब 10 कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया. उसके शरीर को पूरी तरह नोच डाला, बताया जा रहा है की जब कुत्तों ने हमला शुरू किया तो सभी बच्चे भाग गए थे, लेकिन महक गिर गई थी. इसके बाद बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा. आसपास के लोगों ने जब देखा तो उसको बचाया. लेकिन हॉस्पिटल में बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया 'एक्स' पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ग्वालियर में 5 साल के मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, आंखे, गाल और चेहरे को नोचा, लहुलुहान हुआ बच्चा, वीडियो आया सामने
कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
साथी बच्चे भाग निकले, लेकिन एक मासूम कुत्तों का शिकार बन गई। गंभीर हालत में लखनऊ लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर… pic.twitter.com/MBdxesC84V
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 22, 2025
हमले में बच्ची के गले की सांस नली की नस कटने से हुई मौत
बताया जा रहा है की जब बच्ची घायल हो गई तो उसे परिजन जिला हॉस्पिटल ले गए. वहां से उसे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म थे.गले की सांस नली कट जाने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
परिवार में फैला मातम
इस घटना के बाद परिवार में मातम फ़ैल गया है. बच्ची के परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है. कुत्तों के हमले में अब तक कई बच्चे घायल हो चुके है तो वही कई बच्चों ने अपनी जान भी गंवाई है. इस घटना के बाद एक फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है. अगर समय रहते आवारा कुत्तों को पकड़ लिया होता तो शायद कई जगहों पर बच्चों को बचाया जा सकता था. इस घटना को लेकर गांव के लोगों में भी रोष है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

