देश

Kanpur Shocker: पानीपुरी खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई फायरिंग और बमबाजी, 12 लोग गिरफ्तार- VIDEO

यूपी के कानपुर देहात में गोलगप्पे खाने को लेकर हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौराहे पर बुधवार की शाम एक ठेले के पास गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चलने लगे.

Kanpur Shocker: पानीपुरी खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई फायरिंग और बमबाजी, 12 लोग गिरफ्तार- VIDEO
Representational Image | X

Kanpur Shocker: यूपी के कानपुर देहात में गोलगप्पे खाने को लेकर हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, रनियां थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौराहे पर बुधवार की शाम एक ठेले के पास गोलगप्पे खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चलने लगे. इसी दौरान एक युवक ने घर की छत पर से फायरिंग भी शुरू कर दी. इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए है.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा एक पक्ष की तहरीर पर 9 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: UP Shocker: नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर थार के स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया 35 हजार का चालान- VIDEO

पानीपुरी खाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

पुलिस के अनुसार, फत्तेपुर रोशनाई गांव के रहने वाले सत्यम सिंह अपनी कार से शहर की तरफ जा रहे थे. राजेंद्र चौराहे पर पहुंचने के बाद वह पानी की बोतल लेने के लिए रुके. इसी दौरान ठेले पर गोलगप्पा खा रहे गंगा सिंह से किसी बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई. फिर थोड़ी देर बाद दोनों में हिंसक मारपीट शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).