देश

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, राहुल गांधी के अंतिम समय पर भाषण नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के सवाल पर विपक्ष का भारी हंगामा

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोक सभा के अंदर बहस शुरू हो गई है हालांकि बहस शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी के अंतिम समय में भाषण नहीं देने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सवाल उठाया

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, राहुल गांधी के अंतिम समय पर भाषण नहीं देने पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के सवाल पर विपक्ष का भारी हंगामा
Photo Credits: Twitter

नई दिल्ली, 8 अगस्त: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोक सभा के अंदर बहस शुरू हो गई है हालांकि बहस शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी के अंतिम समय में भाषण नहीं देने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सवाल उठाया जिसके बाद सदन के अंदर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और प्रल्हाद जोशी के बीच तीखी बहस भी हुई. यह भी पढ़े: No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, शामिल होने के लिए सदन पहुंचे राहुल गांधी- Video

केंद्रीय मंत्री जोशी ने गौरव गोगोई द्वारा भाषण की शुरुआत करने पर सदन में खड़े होकर यह कहा कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि कांग्रेस की तरफ से लोक सभा को यह सूचना दी गई कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत गौरव गोगोई की बजाय राहुल गांधी करेंगे लेकिन ऐसा क्या हो गया कि अंतिम समय पर राहुल गांधी भाषण देने से पीछे हट गए और अब गौरव गोगोई ही बोल रहे हैं

जोशी के इतना कहते ही लोक सभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में गौरव गोगोई ने सीधे-सीधे स्पीकर आफिस की गोपनीयता और केंद्रीय मंत्री को मिली जानकारी के सोर्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्पीकर के चेंबर में क्या-क्या बातें होती हैं, क्या यह सार्वजनिक करना सही है क्योंकि उन्होंने कभी यह सार्वजनिक नहीं किया कि स्पीकर चैम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा ?

कांग्रेस सांसद के इस बयान पर विरोध जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़े होकर कहा कि कांग्रेस सांसद गंभीर आरोप लगा रहे हैं, प्रधानमंत्री का नाम ले रहे हैं ,उन्हें सदन में सारी बातें बतानी चाहिए.

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गौरव गोगोई को नसीहत देते हुए कहा कि उनका चेंबर भी सदन है और कभी भी किसी सदस्य को ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिसमें कोई तथ्य ना हो उन्होंने गौरव गोगोई को सदन की गरिमा और परंपरा के अनुसार ही बोलने की हिदायत दी

वहीं कांग्रेस सांसद के आरोप पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के भाषण देने की जो बात कही वह पब्लिक डोमेन में है, मीडिया को भी इन्होंने बताया है और अब इस तरह से सदन में अनाप-शनाप आरोप नहीं लगा सकते.

आपको बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस ने तय किया था कि लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत गौरव गोगोई की बजाए राहुल गांधी करेंगे लेकिन अंतिम समय पर अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए कांग्रेस ने यह तय किया गौरव गोगोई ही चर्चा की शुरुआत करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).