पेट्रोल के ग्राहकों को आज राहत, डीजल के रेट में 24 पैसे का इजाफा
वहीं अगर नजर कोलकाता पर डाले तो वहां पेट्रोल की कीमत 84.09 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 76.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम कल के समान रहे
नई दिल्ली. पेट्रोल के दाम आज भले ही न बढ़े हों लेकिन डीजल के दाम में इजाफा देखा गया है. पांचवें दिन डीजल की कीमत दिल्ली में 24 पैसे और मुंबई में 25 पैसे महंगी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब डीजल राजधानी दिल्ली में 74 रुपये 35 पैसे और आर्थिक राजधानी मुंबई में 77 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर का हो गया. राहत की बात यह है कि बुधवार को पेट्रोल के दाम में एक पैसे का भी इजाफा नहीं हुआ है.
वहीं अगर नजर कोलकाता पर डाले तो वहां पेट्रोल की कीमत 84.09 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 76.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम कल के समान रहे. बुधवार को चेन्नई में पेट्रोल 85.50 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 78.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Diesel price at Rs 74.35 per litre (increased by Rs 0.24 per litre) in Delhi and Rs 77.93 (increased by Rs 0.25 per litre) in Mumbai pic.twitter.com/opix7Z4iWV
— ANI (@ANI) October 10, 2018
बता दें कि मंगलवार की के दिन दिल्ली में पट्रोल 23 पैसे की वृद्धि के साथ 82.26 रुपये प्रति लीटर हो गया था. वहीं डीजल का दाम 29 पैसे बढ़कर 74.11 रुपये प्रति लीटर हो गया. कोलकाता में पेट्रोल मंगलवार को 84.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.96 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा था. पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और 29 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी.
जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 23 पैसे की वृद्धि के साथ 87.73 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीजल 31 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 77.68 रुपये प्रति लीटर हो गया. चेन्नई में पेट्रोल का दाम 24 पैसे बढ़कर 85.50 रुपये प्रति लीटर हो गया और डीजल 31 पैसे की वृद्धि के साथ 78.35 रुपये प्रति लीटर हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

