देश

Petrol and Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन बढ़े डीजल की कीमत में हुआ इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स

डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई. तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम में 20-21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. लगातार तीन दिनों की वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.

Petrol and Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन बढ़े डीजल की कीमत में हुआ इजाफा, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें क्या है आपके प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल (Photo Credits: IANS)

Petrol and Diesel Price Today: डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई. तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम में 20-21 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है. लगातार तीन दिनों की वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में इन तीन दिनों में 53 पैसे लीटर की वृद्धि हुई है. हालांकि पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 74.63 रुपये, 77.29 रुपये, 80.29 रुपये और 77.58 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price Today: दिल्ली में 2 दिन में 30 पैसे लीटर महंगा हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 66.54 रुपये, 68.95 रुपये, 69.80 रुपये और 70.34 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).