Dhanteras 2024: देश में धनतेरस की धूम मची हुई है. धनतेरस के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, देशवासियों को धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं. भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य और सुख-संपदा से सदैव परिपूर्ण रहे, यही कामना है.
वहीं धनतेरस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, NCP-SP पार्टी की नेता सुप्रिया सुले, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आदि नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी है.
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं:
देशवासियों को धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य और सुख-संपदा से सदैव परिपूर्ण रहे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 29, 2024













QuickLY