Devendra Fadnavis Bike Ride Video: पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद बुलेट पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुंबई में अपनी आधिकारिक कार छोड़कर मोटरसाइकिल से विधान भवन पहुंचे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: File Image)

Devendra Fadnavis Bike Ride Video: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra Chief Minister) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) गुरुवार सुबह एक अलग ही अंदाज में नजर आए, जब वे अपनी भारी-भरकम सुरक्षा और आधिकारिक गाड़ियों के काफिले के बजाय मोटरसाइकिल पर सवार होकर दक्षिण मुंबई (South Mumbai) की सड़कों पर निकले. मुख्यमंत्री को बुलेट चलाते देख राहगीर और अन्य वाहन चालक दंग रह गए. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनके इस सफर के वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहे हैं, जिसमें वे आम ट्रैफिक के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील के बीच BJP नेताओं के विशाल काफिले पर विवाद: सौभाग्य सिंह ठाकुर के 200 वाहनों ने भोपाल में लगाया जाम

मालाबार हिल से नरीमन पॉइंट तक का सफर

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' बंगले से रॉयल एनफील्ड क्लासिक मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरीमन पॉइंट स्थित विधान भवन पहुंचे. उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार पीछे की सीट (पिलियन) पर बैठे हुए थे. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों नेताओं ने हरे रंग के हेलमेट पहने हुए थे.

रास्ते भर लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. विधान भवन परिसर में प्रवेश करते समय भी मुख्यमंत्री का स्वागत समर्थकों और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उत्साह के साथ किया.

देवेन्द्र फड़णवीस रॉयल एनफील्ड बुलेट से मुंबई के विधान भवन तक पहुंचे

प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन

मुख्यमंत्री का यह कदम महज एक राइड नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश माना जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की थी. प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया था कि वे ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक सोने की खरीद से बचें और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए अपनी यात्राओं को सीमित करें. यह भी पढ़ें: PM मोदी का बड़ा फैसला, आम जनता से अपील के बाद ईंधन बचत के लिए खुद के काफिले में वाहनों की संख्या घटाई

वैश्विक संकट और सरकार की पहल

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है, जिससे भारत सहित कई देशों में मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की चिंता बढ़ गई है. प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए फडणवीस ने कहा था कि दुनिया के कई देश वर्तमान में ईंधन की कमी और महंगाई का सामना कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरा मानना है कि इन उपायों को अपने तरीके से लागू करने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है. महाराष्ट्र सरकार भी अपने स्तर पर इन उपायों को अपनाएगी और हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं.' राज्य सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि वह केंद्र के संदेश के अनुरूप टिकाऊ परिवहन प्रथाओं को बढ़ावा देने की योजना बना रही है.

Share Now