देश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बोले, 'आतंकियों का समर्थन करने वाली सपा बन जाएगी समाप्त पार्टी'

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर सपा मुखिया के अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बोले, 'आतंकियों का समर्थन करने वाली सपा बन जाएगी समाप्त पार्टी'
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (Photo Credit : PTI)

लखनऊ, 7 अप्रैल : गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को लेकर सपा मुखिया के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने निशाना साधा और कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है. ये जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी पर बयान को लेकर गुरूवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंकवादियों का समर्थन करती है. ये जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी.

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का हमेशा से आतंकवादियों से गहरा रिश्ता है. उन्होंने 2013 के आतंकी हमलों के मामले वापस ले लिए थे. गोरखनाथ मंदिर पर हमला सामान्य नहीं है, यह बहुत गंभीर है. मैं आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने के उनके प्रयासों की निंदा करता हूं. अखिलेश यादव को जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपित पर खुलेआम टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. वह पूर्व सीएम हैं, हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया. उनका बयान निंदनीय है.

दरअसल अखिलेश यादव ने गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी के बारे में सवाल पूछने पर जवाब दिया था कि भाजपा के लोग किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करते हैं. अहमद मुर्तजा के पिता का कहना है कि उसे मानसिक बीमारियां हैं. हमें इस पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके बाद केषव मौर्या ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला आतंकवादी है कि अपराधी जांच और तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी तय करेगी, परंतु मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति ने अखिलेश यादव का बयान जनता की सुरक्षा का मजाक बनाना है, आतंकवादी,अपराधी कौन है यह सपा नहीं तय करेगी. सपा मतलब अपराध आतंक का साथ. यह भी पढ़ें : मतदान अनिवार्य बनाने व मत देने वालों के नाम सार्वजनिक करने के प्रस्ताव विचाराधीन नहीं: मंत्री किरण रिजीजू

गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर के बाहर बीते दिनों पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा बेवजह किसी भी बात को तूल देती है. उन्होंने हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी के मानसिक रोगी होने पर ध्यान देने की बात कही थी. अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा था कि उनके (आरोपित मुर्तजा अब्बासी) के पिता ने कहा कि वह मनोरोग से पीड़ित है. मुझे लगता है कि हमें उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.

भाजपा तो एक ऐसी पार्टी है जो स्थिति को बढ़ा चढ़ाकर पेश करती है. बीते रविवार देर शाम 30 वर्षीय अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया था. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानलेवा हमले की घटना को आतंकी साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पास से बरामद लैपटॉप व मोबाइल फोन से जो दस्तावेज बरामद हुआ हैं, उससे आतंकी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि एटीएस के एडीजी नवीन अरोड़ा और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने गोरखपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).