Sarai Kale Khan Chowk: दिल्ली का 'सराय काले खां' हुआ 'बिरसा मुंडा चौक', केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक रख दिया गया है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ये ऐलान किया है.

Photo- X/@mlkhattar

Sarai Kale Khan Chowk: दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक रख दिया गया है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ये ऐलान किया है. बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आदिवासी समुदाय के प्रेरणास्त्रोत थे. वह मुंडा जनजाति से आते थे और ब्रिटिश राज के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रमुख आदिवासी नेताओं में से एक थे. 19वीं शताब्दी के अंत में, उन्होंने बंगाल प्रेसीडेंसी (वर्तमान झारखंड क्षेत्र) में ब्रिटिश शासन और उनकी शोषणकारी नीतियों के खिलाफ एक धार्मिक-सामाजिक आंदोलन की शुरुआत की.

बिरसा ने अपने लोगों को अपनी संस्कृति, भूमि और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया और ब्रिटिश सत्ता के अन्याय का पुरजोर विरोध किया. उनके इस योगदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और आदिवासी समाज में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढें: Birsa Munda Jayanti 2024: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती आज, पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने किया उन्हें याद

दिल्ली का 'सराय काले खां' हुआ 'बिरसा मुंडा चौक'

स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. हालांकि, इसे झारखंड विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. क्योंकि बिरसा मुंडा झारखंड क्षेत्र से संंबंध रखते थे और उन्होंने आजीवन आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W WPL 2026 Match Prediction: नवी मुंबई में आज मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\