Delhi CM Swearing-in Ceremony: दिल्ली का अगला सीएम कौन? रामलीला मैदान में 20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण, देखें तैयारियों का वीडियो
दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है.। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं.
Delhi CM Swearing-in Ceremony: दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है.। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी.
20 फरवरी को शाम 4.30 शपथ ग्रहण
सीएम के नाम के ऐलान के अलगे दिन 20 फरवरी (गुरुवार) को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा. शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, समेत बीजेपी शासित प्रदेश के कई सीएम शामिल होने वाले हैं. नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रामलीला मैदान में तैयारी की जा रही है. रामलीला मैदान टेंट लगाए जा रहे हैं. कुर्सियां, बड़े-बड़े सोफे और गद्दे यहां लाए जा रहे हैं. कारीगर समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं. यह भी पढ़े: Delhi New CM Swearing-In Ceremony Date: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को 4:30 बजे रामलीला मैदान में लेंगे शपथ, 1993 के बाद पहली बार BJP की बनेगी सरकार
शपथ ग्रहण को लेकर रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पर तैयारियां की जा रही है। pic.twitter.com/ORiiuh6sAF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे
सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के लिए कुल तीन मंच बनाए जाएंगे, जिसमें एक मंच 40 गुणा 24 और दो मंच 34 गुणा 40 के होंगे। मंच पर करीब 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी। वहीं, आम लोगों के बैठने के लिए 30 हजार कुर्सियां लगाई जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि 1.5 लाख लोगों के आने की व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.
बीजेपी को दिल्ली में 27 साल बाद मिली है जीत
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली की कुर्सी पर 27 साल बाद अब भाजपा काबिज हो चुकी है. भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटें जीतने में कामयाब रही। जबकि, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

