देश

पैसों की तंगी से परेशान शख्स ने गला दबाकर की बेटे की हत्या, अपने आपको किया पुलिस के हवाले

एक पिता ने पैसों की तंगी की वजह से अपने मासूम 6 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. शनिवार 23 फरवरी को विनोद नाम का शख्स सुबह 9 बजे अपने मकान मालिक के पास पहुंचा और कहा, उसने अपने 6 साल के बेटे पुनीत की गला दबाकर हत्या कर दी...

पैसों की तंगी से परेशान शख्स ने गला दबाकर की बेटे की हत्या, अपने आपको किया पुलिस के हवाले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : PTI )

एक पिता ने पैसों की तंगी की वजह से अपने मासूम 6 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी.  शनिवार 23 फरवरी को विनोद नाम का शख्स सुबह 9 बजे अपने मकान मालिक के पास पहुंचा और कहा, उसने अपने 6 साल के बेटे पुनीत की गला दबाकर हत्या कर दी. वो उसे पुलिस के हवाले कर दे. पहले तो मकान मालिक को विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उसने बच्चे की लाश देखी तो चौंक गया और उसने फोन कर हत्या की सूचना पुलिस को दी.

उस वक्त वो एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करता था. पत्नी की मौत के बाद उसने वहां से नौकरी छोड़ दी और पटेल नगर मे काम करने लगा. इस बीच जहां वो काम करता था वहां उसे बिजनेस में बहुत घाटा हो गया और वो अपना सामान समेटकर भाग आया. उसके ऊपर बहुत सारा कर्ज हो गया था. उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा स्कूल जाता है घाटे के कारण उसका खर्च उठाना बहुत मुश्किल हो गया था इसलिए उसे ये कदम उठाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: प्रेमी-प्रेमिका की गला रेत कर हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

ये मामला दिल्ली के बुद्ध विहार का है. पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 साल पहले उसकी पत्नी की कैंसर से मौत हो गई. उसकी सारी कमाई पत्नी के इलाज में चली गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).